Loading ...

अप्रैल 2026 से नई FD दरें लागू, निवेश से पहले देखें SBI–HDFC समेत सभी बैंक

2026 की शुरुआत के साथ ही FD (Fixed Deposit) कराने वालों और सेविंग रखने वाले लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। आपको बता दें की देश के कई बड़े सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और कुछ छोटे बैंक अपनी FD Interest Rates 2026 में बदलाव कर चुके हैं। कहीं ब्याज दरें बढ़ी हैं, तो कहीं पहले जैसी ही रखी गई हैं, और ये तो आप जानते है जिसका सीधा असर आपकी FD से मिलने वाले रिटर्न पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप अभी FD कराने की सोच रहे हैं, अपनी पुरानी FD renew करवाने वाले हैं, या सिर्फ ये जानना चाहते हैं कि इस वक्त पैसा कहां रखने पर ज्यादा फायदा मिलेगा, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

अक्सर लोग FD कराते वक्त सिर्फ बैंक का नाम देखकर फैसला ले लेते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि हर बैंक की ब्याज दर, FD की अवधि और सीनियर सिटीजन जैसे ऑप्शन अलग-अलग होते हैं। इसी वजह से थोड़ा सा सही compare करने पर ही आप अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। 2026 में FD interest rates को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं जैसे कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है, सीनियर सिटीजन को कितना extra मिलेगा, और अभी FD करना सही है या थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा।

आज के इस रिपोर्ट में हम आपको सभी प्राइवेट, सरकारी आवर स्माल फाइनेंस, पोस्ट ऑफिस बैंकों की लेटेस्ट FD ब्याज दरें 2026, टाइम पीरियड के हिसाब से आसान तुलना में, और FD कराने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें बिल्कुल simple और समझने वाली भाषा में बता रहे हैं, ताकि आप बिना confusion के सही फैसला ले सकें। और आपका आने वाला भविष्य अच्छा हो सके |

अप्रैल 2026 से नई FD दरें लागू, निवेश से पहले देखें SBI–HDFC समेत सभी बैंक

Sarkari Bank FD Rates 2026: SBI, PNB, BOI की नई ब्याज दरें

नीचे दिए गए सभी सरकारी बैंकों की FD ब्याज दरें 2026 की लेटेस्ट अपडेट के हिसाब से हैं। अगर आप safe aur trusted bank में FD कराना चाहते हैं, तो ज़्यादातर लोग SBI, PNB या दूसरे सरकारी बैंकों को ही prefer करते हैं। लेकिन FD कराने से पहले tenure और senior citizen benefit जरूर देख लें, क्योंकि हर अवधि में ब्याज अलग-अलग हो सकता है।

Bank1 Year2 Years3 YearsSenior Citizen (1 Year)Senior Citizen (2 Years)
State Bank of India6.25%​6.40%​6.40%​6.75%​6.90%​
HDFC Bank6.25%​6.45%​6.35%​6.75%​6.95%​
Bank of India6.25%​6.30%​6.30%​6.75%​6.80%​
Bank of Baroda6.25%​6.50%​6.50%​6.75%​7.00%​
Canara Bank5.90%​6.15%​6.15%​6.40%​6.65%​
Indian Bank6.60%​6.10%​6.25%​7.10%​6.60%​
Punjab National Bank6.25%​6.40%​6.40%​6.75%​6.90%​
Union Bank of India6.40%​6.50%​6.60%​6.90%​7.00%​

Note: FD ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं, यह पेज latest updates के साथ अपडेट किया जाता है।

Private Banks FD Rates 2026: HDFC, ICICI, Axis में कितना ब्याज मिल रहा है?

Private banks अक्सर थोड़ा ज्यादा ब्याज देने की कोशिश करते हैं, खासकर कुछ खास अवधि वाली FD पर। नीचे दिए गए private banks की FD rates 2026 देखकर आप आसानी से compare कर सकते हैं कि HDFC, ICICI, Axis जैसे बैंकों में कहां बेहतर रिटर्न मिल रहा है। FD कराने से पहले एक बार premature withdrawal और extra charges भी जरूर चेक कर लें।

Bank1 Year2 Years5 YearsSenior Citizen (1 Year)Senior Citizen (2 Years)
ICICI Bank6.25%​6.60%​6.60%​6.75%​7.20%​
Axis Bank6.25%​6.45%​6.45%​6.75%​6.95%​
Kotak Mahindra Bank6.25%​6.40%​6.25%​6.75%​6.90%​
Yes Bank7.00%​7.00%​6.90%​7.50%​7.50%​
IndusInd Bank7.00%​6.75%​6.65%​7.50%​7.25%​
Bandhan Bank7.20%​7.20%​7.00%​7.70%​7.70%​
RBL Bank7.20%​7.10%​7.00%​7.70%​7.60%​
IDFC First Bank7.00%​7.00%​7.00%​7.50%​7.50%​
Federal Bank6.70%​6.50%​6.50%​7.20%​7.00%​
Bajaj Finance6.95%​6.95%​6.83%​7.30%​7.30%​

Small Finance Bank FD Rates 2026: कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

अगर आप सरकारी और प्राइवेट बैंकों से ज्यादा ब्याज ढूंढ रहे हैं, तो small finance banks की FD rates जरूर देखनी चाहिए। नीचे दी गई small finance bank FD rates 2026 उन लोगों के लिए हैं जो थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, लेकिन FD कराने से पहले ये समझना जरूरी है कि risk, limit और insurance cover कैसे काम करता है।

Bank1 Year2 Years5 YearsSenior Citizen (1 Year)Senior Citizen (2 Years)
Suryoday Small Finance Bank8.40%​8.40%​8.00%​8.90%​8.90%​
Jana Small Finance Bank8.20%​7.75%​8.20%​8.70%​8.25%​
Shivalik Small Finance Bank8.30%​7.50%​6.50%​8.80%​8.00%​
Utkarsh Small Finance Bank8.25%​8.25%​7.75%​8.75%​8.75%​
Ujjivan Small Finance Bank8.05%​7.20%​7.20%​8.55%​7.70%​
AU Small Finance Bank7.25%​7.50%​6.75%​7.75%​8.00%​
ESAF Small Finance Bank7.75%​6.25%​6.00%​8.25%​6.75%​
Equitas Small Finance Bank7.80%​7.50%​7.25%​8.30%​8.00%​

Post Office FD Rates 2026: सुरक्षित निवेश में कितना ब्याज मिल रहा है?

नीचे Post Office FD (Time Deposit) की ब्याज दरें 2026 दी गई हैं, जो अभी की लेटेस्ट अपडेट के हिसाब से हैं। बहुत से लोग बैंक की जगह India Post FD इसलिए चुनते हैं क्योंकि इसमें सरकारी भरोसा मिलता है और पैसा सुरक्षित रहता है। अगर आप risk नहीं लेना चाहते और तय समय के लिए सेविंग करना चाहते हैं, तो Post Office FD एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। FD कराने से पहले tenure, interest payout और टैक्स नियम जरूर समझ लें, ताकि बाद में कोई confusion न रहे।

TenureInterest Rate
1 Year6.90%​
2 Years7.00%​
3 Years7.10%​
5 Years7.50%​

2026 में FD निवेश का फैसला लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर नहीं, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, FD की अवधि और अपनी निवेश जरूरतों को समझना बेहद जरूरी है। इस साल अलग-अलग बैंकों की FD Interest Rates 2026 में फर्क साफ दिखाई दे रहा है, इसलिए सही तुलना करके ही निवेश करना समझदारी होगी। अगर आप सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, तो लेटेस्ट दरों के साथ अपडेट रहना और सही समय पर FD लॉक करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आगे किसी भी बदलाव के लिए इस पेज को समय-समय पर चेक करते रहें।

SBI FD Insterest Rates 2026 ( स्टेट बैंक फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम)

SBI FD सालब्याज दर
सबसे जादा ब्याज6.45% p.a. (for 444 days)
For 1 year6.25% p.a.
For 2 year6.40% p.a.
For 3 year6.30% p.a.
For 4 year6.30% p.a.
For 5 year6.05% p.a.
Tax-Saving FD6.05% p.a.

FD 2026 FAQs: सवाल और जवाब

2026 में FD Interest Rates क्यों बदली हैं?

2026 में FD ब्याज दरों में बदलाव का मुख्य कारण RBI की मौद्रिक नीति, रेपो रेट में उतार-चढ़ाव और बैंकों की फंड जरूरतें हैं। इसी वजह से अलग-अलग बैंकों ने अपनी FD दरें अपडेट की हैं।

2026 में कौन सा बैंक सबसे ज्यादा FD ब्याज दे रहा है?

2026 में FD पर सबसे ज्यादा ब्याज आमतौर पर Small Finance Banks और कुछ Private Banks दे रहे हैं। हालांकि ब्याज दरें अवधि, राशि और सीनियर सिटीजन कैटेगरी पर निर्भर करती हैं।

Senior Citizens को 2026 में FD पर कितना अतिरिक्त ब्याज मिलेगा?

अधिकतर बैंक 2026 में सीनियर सिटीजन को सामान्य FD दर से 0.25% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज दे रहे हैं, जो बैंक के नियमों पर निर्भर करता है।

क्या 2026 में FD कराना सुरक्षित है?

हां, सरकारी और बड़े प्राइवेट बैंकों में FD अभी भी सुरक्षित निवेश मानी जाती है। DICGC के तहत ₹5 लाख तक की FD पर बीमा सुरक्षा भी मिलती है।

2026 में FD पर टैक्स कैसे लगेगा?

FD से मिलने वाला ब्याज 2026 में भी आपकी आय में जुड़कर टैक्सेबल रहेगा। अगर ब्याज ₹40,000 (सीनियर सिटीजन के लिए ₹50,000) से ज्यादा है, तो TDS कट सकता है।

Leave a Comment